top of page

समर्थ सृष्टि

प्रधान संपादक - डॉ. स्मिता ‘अपराजिता’ (जीजी माई)

samarth-srishti-seva.png
samarth-srishti-qr-code.png

नर्मदा संरक्षण, पर्यावरण और जनजागृति के इस प्रयास से जुड़ने के लिए समर्थ सृष्टि की प्रति अपने घर मंगवाएँ। QR कोड स्कैन करके (वार्षिक सदस्यता सेवा - ₹ 1100)  यह फॉर्म भरें

समर्थ सृष्टि नर्मदा मिशन की पत्रिका है। इसमें अवधूत महायोगी दादागुरु भगवान के मार्गदर्शन में नर्मदा संरक्षण, पर्यावरण, स्वच्छता, सेवा, साधना और जनजागृति से जुड़े कार्यों व विचारों को प्रस्तुत किया जाता है।

समर्थ सृष्टि - वर्ष 6, अंक 7, मई 2025

यह अंक नर्मदा मिशन के संरक्षण, संकल्प, सेवा, साधना और जनजागृति के प्रेरक कार्यों का परिचय देता है।
इसमें प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, गौसंवर्धन, नदी बचाओ अभियान और सामाजिक सद्भाव से जुड़े उल्लेखनीय प्रयास शामिल हैं।
महायोगी दादागुरु की नर्मदा परिक्रमा, तप-साधना तथा विश्व-स्तरीय उपलब्धियों का विशेष वर्णन किया गया है।
शोधपूर्ण लेखों के माध्यम से माँ नर्मदा, भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डाला गया है।
यह अंक स्वस्थ, स्वच्छ और समर्थ राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है।

samarth-sristhi-7.png

समर्थ सृष्टि - वर्ष 5, अंक 6, मई 2025

यह विशेष अंक महायोगी दादागुरु की नर्मदा परिक्रमा, दीर्घ उपवास और निरंतर शारीरिक श्रम पर किए गए वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय अध्ययन को प्रस्तुत करता है। इसमें परिक्रमा के दौरान शरीर और मन पर पड़े प्रभावों, स्वास्थ्य मानकों, भोजन-अभाव तथा साधना की जीवनशक्ति से जुड़े शोधपूर्ण निष्कर्ष शामिल हैं।अंक में चिकित्सा विशेषज्ञों, शोध समिति और निर्णायकों के अभिमतों के माध्यम से इस अद्वितीय तप-यात्रा की प्रमाणिकता तथा विश्व-स्तरीय उपलब्धियों का दस्तावेजीकरण किया गया है।

प्रकृति की जीवंतता, विश्व साहित्य में नर्मदा का संदर्भ तथा माँ नर्मदा के जल का विस्तृत वैज्ञानिक विश्लेषण भी इसमें विशेष रूप से प्रस्तुत है।

यह अंक अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय, प्रकृति-संरक्षण तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवन की प्रेरणा देता है।

samarth-srishti-6-cover
bottom of page